मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाकड़ी फाजलपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार उसका पति और ससुरालियों से कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप लगाया कि पति ने पूर्व में उसके अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए थे। आरोपी पति ने अपने इंस्टग्राम आईडी से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दी। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

हिंद...