वैशाली, जनवरी 27 -- बिहार के वैशाली जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रिया भारती के रूप में हुई है, जो सोमवार देर रात सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के सेहान गांव स्थित अपने किराए के मकान में मृत पाई गईं। घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कई भावुक बातें लिखी हैं। सुसाइड नोट में प्रिया भारती ने लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है और वह बीमारी के कारण यह कदम उठा रही हैं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनका शव उनके पैतृक गांव रसूलपुर न ले जाया जाए, बल्कि अंतिम संस्कार वहीं किया जाए, जहां उनकी मौत हुई। नोट में उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी चिता को उनके पति नहीं, बल्कि ...