नई दिल्ली, फरवरी 12 -- दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। इसके बाद पति ने छत से कूदकर जान दे दी और पत्नी ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार, परिवार ने पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं दी है। कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 35 साल के एक प्रॉपर्टी डीलर ने कथित तौर पर अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली और उसकी पत्नी ने दोनों के बीच तीखी बहस होने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर दिल्ली के हर्ष विहार स्थित एक चार मंजिला इमारत में घटी। मुकेश और उसकी 32 साल की पत्नी सविता अपने दो बच्चों 10 साल के बेटे और 5 साल की बेटी के साथ पहली मंजिल पर रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.