संवाददाता, जनवरी 12 -- झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हुआ। मोहल्ला ढिमरयाना में दरवाजा बंद कर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बाजार से लौटे पति ने पत्नी को फंदे पर झूलता देखा तो चीख पड़ा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सकरार थाना क्षेत्र के गांव खिसनी निवासी रूबी अहिरवार और टहरौली बंगरा-बंगरी निवासी राजकुमार अहिरवार दूर के रिश्तेदार थे और एक-दूसरे अच्छी तरह जानते थे। तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह (Love Marriage) कर ली थी। झांसी के ढिमरयाना में किराए के मकान में वे पति-पत्नी की तरह रहते थे। देर रात राजकुमार मजदूरी कर घर लौटा और बाजार सामान खरीदने चला गया। इसी बीच रूबी दौड़कर कमरे में गई। उसने अंदर से कुंदी लगाई और पंखे के सहारे रस्सी से फांसी फंदा बनाकर झूल गई। कुछ देर...