संवाददाता, फरवरी 8 -- लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग कुम्हार मंडी में नौकरी दिलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता सुधा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गीतांजलि सिंह, उसके पति जितेंद्र सिंह और उसके माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार गीतांजलि सिंह उनकी पड़ोसन थी और दोनों परिवारों के बीच करीब 15 वर्षों से घनिष्ठ संबंध थे। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए गीतांजलि अपने पति जितेंद्र सिंह को गृह मंत्रालय का उच्च अधिकारी बताती थी। आरोप है कि गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग, दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2023 में सुधा सिंह के भाई नरेंद्र सिंह समेत अन्य परिचितों वीरेंद्र सिंह, संजय खड़का, वर्षा राना और रजनीश राना से कुल 15 लाख 6...