नई दिल्ली, मार्च 4 -- यूपी के रायबरेली में सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग पति का प्रमाणपत्र बनवाने आई महिला को व्हील चेयर नहीं मिली तो वह पति को पीठ पर लादकर कार्यालय पहुंची। जहां दिव्यांग प्रमाण पत्र बनता है, वहां दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की सुविधा नहीं है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो देखकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनते हैं। पूरे जिले के आवेदक यहां पर पहुंचते हैं। यहां सप्ताह में केवल एक दिन सोमवार को प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। बीते सोमवार को सतांव ब्लॉक के देदौर क्षेत्र की एक महिला अपने पति का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सीएमओ दफ्तर आई थी। महिला ने पति के लिए व्हील चेयर की खोजबीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.