हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रुपयों के लिए पति से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वनभूलपुरा निवासी मो.जावेद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पत्नी शिवा कुरैशी उसके साथ लगातार मारपीट करती है। आरोप है कि पीड़ित अपने पिता की तिकोनिया स्थित मोबाइल की दुकान में काम करता है। उसकी पत्नी दुकान पर पहुंचकर ही उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करती है। विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी देती है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने दो जनवरी को भी उसके साथ मारपीट की और गला घोटने की कोशिश की। मारपीट में वह कई बार घायल हो चुका है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उससे बीस लाख रुपये की मांग कर रही है। इतने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.