मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के भंगेला गांव में पति को जहरीली कॉफी देने के आरोप में दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव भंगेला निवासी अनुज की शादी सना उर्फ पिंकी निवासी गांव फरुखनगर लोनी गाजियाबाद के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहने लगा। अनुज मोदीपुरम के एक अस्पताल में काम करता है। दो दिन पूर्व ड्यूटी के बाद घर पहुंचा तो अनुज ने अपनी पत्नी सना से कॉफी लाने को कहा। पत्नी ने पति को काफी दी। कॉफी पीने के कुछ देर बाद अनुज की हालत बिगड़ गई ।गंभीर हालत के चलते उसको मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस संबंध में कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.