बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने डमरूआ में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। डमरूआ निवासी मीना देवी का आरोप है कि सोमवार को उनके पति विजयी ने उन्हें अपशब्द कहा। ऐसा करने से मना किया तो नाराज होकर घर से जबरदस्ती बाहर निकाल दिया। धमकी दी कि अगर घर वापस आई तो जान से खत्म कर दूंगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुरानी बस्ती पुलिस ने मरवटिया निवासी पंकज की तहरीर पर फोन कर धमकी देने के आरोप में संतकबीरनगर मगहर निवासी राजेन्दर मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...