भागलपुर, दिसम्बर 15 -- खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पति ने अपनी पत्नी को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से भगाकर ले जाने की नामजद प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी है। दर्ज मामले में पति ने बताया कि मेरी शादी सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पत्नी ससुराल से नगदी एवं गहना लेकर आयी थी। अपने प्रेमी नामजद आरोपी के साथ भाग गई है। मुझे मोबाइल पर इसकी सूचना ससुर से मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...