बगहा, फरवरी 19 -- बगहा, हमारे संवाददाता। पत्नी के द्वारा पति की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में गुरुवार को फैसला आ सकता है। बुधवार को इस मामले में दोनों पक्षों को सुना गया। जिसमें बचाव पक्ष और अभियोजन ने अपने अपने पक्ष को रखा। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह होगी कि नए कानून बीएनएस के तहत सबसे जल्दी महत 30 दिन में फैसला देने वाला कोर्ट बगहा में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्रा का होगा। अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि इस मामले का ट्रायल 20 जनवरी को शुरू हुआ और 20 के पहले अर्थात 19 फरवरी को इसका फैसला आ जाएगा। गौरतलब हो कि पति की हत्या करने के आरोप में बंद आरोपित पत्नी नेहा उर्फ नूरजहां की जमानत याचिका कुछ दिन पूर्व ही उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी। मामला धनहा थाना कांड संख्या 204/25 से संबंधित है। आरोप है कि न...