उन्नाव, जनवरी 10 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले सूरज सिंह की पत्नी स्वेच्छा सिंह का शव सोमवार सुबह फांसी पर लटकता मिला था। परिजनों से दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने मृतका स्वेच्छा सिंह के बाबा प्रेम नारायण की तहरीर पर पति सूरज, सास मधू, ससुर श्याम नरेश, ननद स्वामी व श्रद्धा पर दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज किया गया था। शनिवार मृतका स्वेच्छा सिंह के पति सूरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। हल्का प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका स्वेच्छा सिंह के पति सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...