पीलीभीत, मार्च 21 -- सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने महिला पर उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप सिद्ध न होने पर बरी कर दिया। थाना पूरनपुर के गांव चांट फिरोजपुर निवासी छेदालाल ने पूरनपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र हरिशंकर का विवाह पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उदरहा निवासी गजूलाल की पुत्री पुष्पा देवी से हुआ था। विवाह के बाद भी पुष्पा अपने पति हरिशंकर का लगातार उत्पीड़न करती रही। कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के प्रयास हुए मगर संबंध मधुर नहीं हो पाए। तहरीर के मुताबिक एक दिसम्बर 2016 को रात करीब 8:00 बजे हरिशंकर के कमरे से कुछ आवाजें सुनाई देने पर उसके पिता छेदालाल और माता उसके कमरे की ओर दौड़े तो बहु पुष्पा देवी छोटे बेटे को गोद में लेकर दूसरे दरवाजे से भाग रही थी। आवाज लगाने पर नहीं रुकी। हरिशंकर चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.