अमरोहा, फरवरी 15 -- अमरोहा। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शनिवार शाम गांव की एक महिला अपने पति और बच्चों संग दवा लेकर घर लौट रही थी। जब परिवार फूलपुर अदलपुर से आगे गांव नन्हेड़ा के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से खड़े दो परिचित युवकों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दंपति के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट में महिला और उसके पति को चोटें आई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना अमरोहा देहात पहुंचकर शिकायत दी। सीओ अवधभान सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.