नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है। सौतेली मां नफरत में इतना डूब गई कि उसने चार साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। डोईवाला में सौतेली मां ने चार साल के बच्चे को गुस्से में धक्का देकर मार डाला। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसे ब्रेन हेमरेज हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। अब पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बीती 27 अक्तूबर को डोईवाला के बुल्लावाला में चार साल के विवान को घायल अवस्था में परिजनों ने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती करवाया था। सिर पर गंभीर चोट की वजह से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब विवान के पिता राहुल कुमार ड्यूटी पर थे। उनको पत्नी प्रिया ने विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.