आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में गुरुवार की शाम विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। वह पति के साथ बाहर जाने की जिद कर रही थी। न ले जाने से नाराज थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के मखुनी गांव निवासी चंद्रिका यादव की बेटी 24 वर्षीय प्रियंका की शादी एक साल पूर्व महराजगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी सोनू यादव के साथ हुई थी। सोनू बंगलुरु में जेसीबी चलाता है। एक माह पूर्व वह घर आया था। पखवारे भर पहले वह बंगलुरु गया। प्रियंका पति के साथ जाना चाह रही थी। सोनू ने उसे अगली बार आने पर साथ ले जाने की बात कही थी। पति के साथ नहीं ले जाने की वजह से वह नाराज थी। बुधवार को पति ...