फतेहपुर, फरवरी 1 -- गाजीपुर,संवाददाता। महाकुंभ में भगदड़ की सूचना जैसे ही फरीदाबाद टिकरी गांव में पहुंची तो कुसमा पति की चिंता में बेचैन हो गई थी। साथ गए पड़ोसी कुलदीप से परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बुधवार दोपहर तक संपर्क नहीं हो पाया था। इसके बाद उसी शाम को खबर आई कि अर्जुन सिंह भगदड़ में घायल हुए हैं। कुसमा पति की सलामती के लिए प्रार्थना कर सकुशल वापस के लिए दरवाजे पर टकटकी लगाए थी लेकिन शुक्रवार सुबह आई मौत की खबर से उसका कलेजा बैठ गया है। दरवाजे बैठी महिलाएं कुसमा को ढांढस बंधा रही हैं। 26 जनवरी को अर्जुन सिंह जब महाकुंभ के लिए जा रहा था तो आखरी बार कुसमा की अर्जुन से बात हुई थी। मौनी अमावस्या के स्नान बाद गुरुवार को वापस आने की बात कही थी। लेकिन संगम नोज पर बुधवार भोर पहर हुई भगदड़ में घायल होने की जानकारी कुसमा को मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.