मिर्जापुर, मार्च 9 -- अदलहाट। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस शनिवार को पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी पंचदेव सिंह अपनी पुत्री रेनू देवी की शादी क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी अवधेश सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह के साथ वर्ष 2016 में किए थे। रेनू देवी का आरोप हैकि बीते छह महीने से पति शराब पीकर आए दिन मारता पीटता है। दहेज की मांग करता है। एक सप्ताह पूर्व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.