सोनभद्र, जनवरी 6 -- म्योरपुर, (सोनभद्र) हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा के भलूही गांव निवासी राजपति के पति का मौत के 25 साल के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। पीड़िता ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि मेरे पति रामचंद्र की मौत 2001 में हो गयी थी, लेकिन पंचायत से अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी आज कल कर टाल रहे है। ग्राम प्रधान संत कुमार ने बताया कि मामला पुराना है उसकी प्रक्रिया होती है। मेरे कार्यालय में दस दिन पहले आवेदन आया है। जल्द ही प्रमाण पत्र जारी करा दिया जाएगा। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने मामले को लेकर कहा कि पीड़िता को पुन: शपथ पत्र देना होगा, तभी प्रमाण पत्र बन पाएगा। उधर पीड़िता ने जिलाधिकारी से मृत्यु प्रमाण पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.