मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देसी और विदेशी शराब के साथ महिला धंधेबाज तेतरी देवी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार देर रात मोतीपुर थाना क्षेत्र के चक्की जमालाबाद गांव में छापेमारी कर उसे दबोचा। पूछताछ के बाद गुरुवार को उत्पाद थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि शराब का यह कारोबार इस घर में एक पारिवारिक धंधे की तरह चल रहा था। इससे पहले तेतरी के पति को भी शराब धंधे के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जैसे ही पति जमानत पर बाहर आया, धंधे को बंद करने के बजाय तेतरी ने खुद कमान संभाल ली और शराब की खरीद-बिक्री शुरू कर दी। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि चक्की जमालाबाद में चोरी-छिपे शराब की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.