मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- ब्लाक प्रमुख पति व भाजपा नेता के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। महिला ब्लाक प्रमुख मालती देवी ने ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप्र सरकार के मंत्री/पुरकाजी सुरक्षित विस क्षेत्र के विधायक पर भाजपा के एक नेता को संरक्षण देने व ब्लाक क्षेत्र में विकास नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पति को झूठे आरोप में फंसाने का षड्यंत्र रचा गया है। बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख मालती देवी समेत क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया। जहां कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख मालती देवी ने आरोप लगाया कि मंत्री उन्हें ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करने दे रहे हैं, जिससे उनकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो रही है। कहा कि वह क्षेत्र में विकास करना चाहती है, लेकिन उन पर दबाव बनाया जा...