नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर निवासी महिला ने अपने पति के दोस्त पर आधी रात आकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे में रहने वाली महिला विमला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कुछ लोग शनिवार को जबरन दीवार कूदकर उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि एक आरोपी ने कहा कि वह उसके पति रविंदर का दोस्त ओमवीर फौजी है। उसने जबरात दरवाजा खोलने का दबाव बनाया। दरवाजा न खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.