मेरठ, फरवरी 6 -- रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति के दोस्त पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने आरोपी युवक से जान का खतरा जताया है। रोहटा थाने में दी तहरीर में गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति मेरठ में फर्नीचर का काम करता है। वह पति के साथ मेरठ में ही किराये के मकान में रहती है। पति के साथ रोहटा निवासी एक युवक भी काम करता है जिसके चलते उसका घर पर आना जाना लग गया। इसी बीच आरोपी ने उसके मोबाइल से फोटो व अश्लील वीडियो बना ली जिनको आरोपी ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने विरोध करते हुए हटाने को कहा तो आरोपी ने धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.