फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- कायमगंज, संवाददाता। पति के दोस्त ने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश से दर्ज कराए हुए मुकदमे में कहा कि गांव का ही विनोद उसके पति का दोस्त है और अक्सर उनके घर आता-जाता था। एक दिन जब उसका पति कार्य से बाहर गया था और बच्चे स्कूल गए थे, तब विनोद घर आया और पति के बारे में जानकारी करने लगा। जब उसने पति के बाहर होने की जानकारी दी तो वह घर के अंदर घुस आया और महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो दिखाया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला चुप रही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.