नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- यूपी के बहराइच से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के हरखापुर गांव में शुक्रवार शाम एक युवक को नशे की आदत ने मुसीबत में डाल दिया। पत्ती लाल का 37 वर्षीय बेटा पप्पू राजपूत शराब के नशे में घर लौटे और पत्नी से तकरार के दौरान उसे थप्पड़ मार दिया। यह देख नाराज पत्नी ने पलटवार किया और उसे डंडे से बेरहमी से पीट दिया। फिर उस पर खौलता पानी फेंक दिया। हरखापुर गांव निवासी पप्पू राजपूत देर शाम शराब के नशे में घर में घुसा। उसी दौरान पत्नी से तकरार पर उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज पत्नी ने उसे डंडे से बेरहमी से पीट दिया। जिसके चलते उसके सिर व चेहरे पर चोटे आ गई। यही नही युवती ने पत्नी पर खौलता गर्म पानी भी फेंक दिया। जिसके चलते वह 30 फीसदी तक झुलस गया। जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में परिजन ए...