नई दिल्ली, मार्च 19 -- मेरठ में पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले पत्नी और उसके प्रेमी पर वकीलों का भी गुस्सा फूट पड़ा है। कोर्ट में पेशी के दौरान दर्जनों पुलिस वालों की मौजूदगी के बाद भी वकीलों ने दोनों की खूब पिटाई कर दी। प्रेमी के तो कपड़े भी फाड़ दिए गए। किसी तरह पुलिस वाले दोनों को वकीलों के आक्रोश से बचते-बचाते लेकर भागे। इससे पहले मीडिया के सामने पेश करते समय भी दोनों को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। मंगलवार को जघन्य हत्याकांड का खुलासा होने के बाद से ही हर तरफ इसी हत्याकांड के चर्चे हैं। अपने ही पति की इस तरह से हत्या कर शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद प्रेमी के साथ शिमला घूमने चले जाने की बातें लोगों को अचंभित कर रही हैं। यहां तक कि पति की हत्या करने वाली पत्नी के मां-बाप भी अब अपनी ही बेटी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.