पूर्णिया, फरवरी 24 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी पंचायत के वार्ड 14 अगाटोला निवासी मानसिक रूप से बीमार 50 वर्षीय मोहन सिंह के लापता होने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी ने विभा देवी ने पति की बरामदगी के लिए मुफस्सिल पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। विभा देवी के पति मोहन सिंह जो मानसिक रूप से बीमार हैं। बीते 19 जनवरी से बिना बताए घर से लापता हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो थक-हारकर पत्नी ने मुफस्सिल थाना में सनहा दर्ज कराया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए खोजबीन की जा रही है। जल्द ही लापता व्यक्ति को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...