नोएडा, नवम्बर 22 -- नोएडा। महिला ने पति पर दहेज के लिए परेशान करने, मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उत्तराखंड निवासी महिला की शादी 2022 में रुद्रप्रयाग के रामपुर गांव के दुर्गा प्रसाद से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पति शादी के बाद से परेशान कर रहा है। अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा है। 18 नवंबर को पति ने गहने और पैसों की बात को लेकर अभद्रता की। इसका विरोध करने पर पीटा, सीढ़ियों से घसीटा और धक्का भी दिया। इससे उसे चोट लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...