हमीरपुर, फरवरी 18 -- मौदहा, संवाददाता। नगर की नवविवाहिता ने धोखा देकर शादी करने व दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने पर अपने पति समेत आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज होते ही घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर के रगौल मोहल्ले की रहने वाली प्रियंका वर्मा पुत्री जगदीश वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 27 नवंबर 2025 को विक्रम वर्मा पुत्र रंजीत प्रसाद निवासी टेढ़ा थाना सुमेरपुर के साथ त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस मौदहा से हुआ था। उसके ससुराल पहुंचते ही कम दहेज को लेकर उसके ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर उसे यातनाएं देना शुरू कर दिया। विक्रम के पिता संतोष कुमार विद्युत विभाग में जेई है। चौथी के बाद उसके जेवरात लेकर मायके भेज दिया। तब से उसे लेने नहीं आ...