फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- थाना एका क्षेत्र में विवाहिता ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पति नशे की हालत में उससे आएदिन बदसलूकी करता था। इसको लेकर वह डिप्रेशन में रहती थी। विवाहिता की मौत के बाद साले ने जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला एका के नगला पसी से जुड़ा है। सुषमा उर्फ गुडिया की शादी 11 साल पहले अवधेश पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी नगला पसी के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर नशे की हालत में गुड़िया के साथ बदसलूकी करता था। गुड़िया ने जब मायके वालों को बताया तो मायके वालों ने ससुराल आकर पति को समझाया लेकिन उसकी हकरतों में सुधार नहीं आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...