जमशेदपुर, मार्च 21 -- मानगो के जवाहरनगर रोड नम्बर 13 में गुरुवार सुबह 98 लाख की चोरी का अनोखा मामला सामने आया। मामले की तह में जब पुलिस गई तो पता चला कि जिसके घर में चोरी हुई, उसी घर की महिला ने जेवरों को गिरवी रख दिया था। उसने इसकी जानकारी न तो पति को और न ही परिवार के किसी सदस्य को दी। गुरुवार सुबह जब पति ने उस अलमारी को खोला, जहां जेवर रखे थे तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि करीब 98 लाख के जेवर जो घर की अलमारी के लॉकर में रखे थे, वे गायब हैं। घर में किसी दूसरे का आना-जाना नहीं था और जेवर जहां थे, उस अलमारी की चाभी भी घर के लोगों के पास ही रहती थी। एसपी सिटी कुमार शिवाशीष ने बताया कि एखलाक खान नामक व्यक्ति के घर में यह घटना घटी है, जिनको कैंसर है। पुलिस ने इस बात की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.