बरेली, दिसम्बर 15 -- मीरगंज। बिजनेस में हुए घाटे को लेकर तनाव में चल रहे युवक ने मर्गी फार्म में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पति के आत्महत्या करने की सूचना पर पत्नी ने भी छत से कूद कर जान देने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के गांव गहवरा निवासी प्रेमपाल कश्यप (22) पुत्र छेदालाल ने गांव में मुर्गी फार्म खोलकर व्यवसाय शुरू किया था। मुर्गी पालन में उनको काफी घाटा हुआ। जिससे प्रेमपाल तनाव में थे। इसके बाद घाटे की भरपाई के लिए बकरी पालन का काम शुरू करने या दिल्ली जाकर काम करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन परिजन इस पर राजी नहीं हुए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमपाल ने रविवार शाम मुर्गी फार्म में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उनके घर न लौटने पर परिजन मुर्गी फार्म में पहुंचे तो प्रेमपाल को फं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.