मेरठ, फरवरी 28 -- पति के अवैध संबंध के शक में 50 वर्ष की एक महिला शबनम ने खुद को आग लगा ली। 70 फीसदी तक चली महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी है। पुलिस को घर से जला हुआ पत्र भी बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी में जाहिद पत्नी शबनम के साथ किराये पर रहते हैं। जाहिद माल ढोने वाला वाहन चलाता हैं। गुरुवार सुबह जाहिद काम पर चले गए। शाम करीब चार बजे शबनम ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। मकान से धुंआ निकालते देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन व ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर रमाकान्त पचौरी फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आग बुझाई और गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.