बगहा, नवम्बर 26 -- बेतिया, हन्दिुस्तान संवाददाता। इनरवा थाना के सकरौल गांव में पत्नी ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने दूसरी महिला से शादी रचा ली हैं। उसके बाद पत्नी राधिका कुमारी को घर से निकाल दिया हैं। इस मामले में पीड़िता राधिका ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज करायी हैं। महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने बताया कि गौनाहा के श्रीरामपुर निवासी राधिका कुमारी की शादी इनरवा थाना के सकरौल निवासी मुकेश महतो से पांच साल पहले हुई थी। राधिका ने पति मुकेश महतो, सास नैना देवी, जेठ रमेश महतो, जेठानी किरण देवी तथा जेठानी की बहन रमगढ़वा के भनहर दिहूली गांव निवासी मीरन देवी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच शुरू कर दी गयी है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में राधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.