फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- ससुराल को लेकर ख्वाब संजोने वाली एक बेटी के अरमान ससुराल जाकर ही टूट गए। ससुराल जाने पर पता चला कि पति के किसी महिला से संबंध हैं तो देवर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विवाहिता की भी जान लेने का प्रयास किया। फिरोजाबाद के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की शादी इटावा के बसरेहर क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद ही ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। आरोप है कि पति मोबाइल पर एक लड़की से वीडियो कॉल पर बात करता था। पीड़िता के सामने भी कई बार लड़की से बात की। वहीं देवर रवि कुमार उस पर बुरी नजर रखे हुए था। देवर अक्सर छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करता था तथा पीड़िता पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाता। वहीं सास ममता एवं देवर बलराम एवं सनी कुमार भी दहेज के लिए प्रताड़ित करते। एक बार पीड़िता का जबरन गर्भपात करा दिया...