संभल, मार्च 22 -- कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को चूल्हे की आग में झोंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पड़ोसियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव हैदराबाद निवासी जयवीर सिंह की बेटी ओमवती की शादी आठ साल पहले जुनावई थाना क्षेत्र के गांव विलासपुर निवासी सुनील कुमार से हुई थी। ओमवती के दो बेटे और एक बेटी हैं। पीड़िता के अनुसार, उसका पति सुनील कुमार, सास और ससुर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 9 मार्च को सुनील ने दरिंदगी की हद पार करते हुए बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसे जलते चूल्हे में झोंक दिया, जिससे उसका दायां पैर झुलस गया। घटना के चार दिन बाद, 13 मार्च को होली के अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.