लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और उनकी महिला सहकर्मी के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। एलडीए कॉलोनी, आशियाना निवासी पीड़िता पीजीआई में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2015 में आशियाना सेक्टर-एल निवासी से आर्य समाज मंदिर में हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति बाराविरवा स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। उनका पिछले तीन-चार महीनों से अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ प्रेम संबंध है। इसके बाद से उनके पति उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वह उनके साथ मारपीट करते हैं, तलाक की धमकी देते हैं और उनका मोबाइल फोन भी हैक कर रखा है। पीड़िता के अनुसार, जब वह पीजीआई में नौकरी पर जाती हैं या अपनी मां के घर जाती हैं, तब भी उनके पति वहां पहुंचकर उन्हें परेशान करते...