हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- नैनीताल के भीमताल में सोमवार देर शाम एक महिला ने पति से झगड़े के बाद जान देने की कोशिश की। नेपाल निवासी इस महिला ने भीमताल झील में कूद लगा दी। लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। समय रहते रेस्क्यू कर महिला को झील से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि महिला नेपाल की रहने वाली है और कुछ समय से भीमताल क्षेत्र में रह रही थी। सोमवार शाम उसका अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर महिला घर से निकल गई और सीधे झील के किनारे पहुंची। इसके बाद उसने झील में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों का शक, पत्नी ने स्कूल में शिक्षक पति और महिला टीचर की कर दी धुनाई आसपास मौजूद लोगों ने यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.