बगहा, फरवरी 20 -- बगहा, हमारे संवाददाता। धनहा थाने के दोनहा चमारटोली के मनोज राम हत्याकांड में पत्नी नूरजहां उर्फ नेहा पर स्पीडी ट्रायल के तहत 30 दिनों में ही गुरुवार को दोष सिद्ध हो गया है। नये बीएनएस कानून तहत बगहा न्यायालय में पहले मामले में दोष सिद्ध हुआ है। इतना ही नहीं एफआईआर दर्ज करने से लेकर दोष सिद्ध होने तक में मात्र आठ महीने समय लगे हैं। इसमें बगहा कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की कोर्ट ने इस मामले फैसला सुरक्षित रखा है। शुक्रवार को इसमें फैसला सुनाया जाएगा। अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि पति की हत्या करने के आरोप में जेल बंद आरोपित पत्नी नेहा उर्फ नूरजहां का आरोप सिद्ध हो गया है। मामला धनहा थाना कांड संख्या 204/25 से संबंधित है। आरोप है कि नेहा उर्फ नूरजहां ने पति मनोज पर चाकू से हमला...