बरेली, जनवरी 29 -- कैलाशपुरम कालोनी में आईवीआरआई के संविदाकर्मी की हत्या में अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस क्लू नहीं लगा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक, उसकी पत्नी के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है। शुरूआती जांच में पुलिस मान रही है कि हत्या के बाद शव लटकाने की घटना में दो या अधिक लोग शामिल हैं। आईवीआरआई में संविदा पर ऑफिस सहायक के पद पर कार्यरत 33 वर्षीय जितेंद्र यादव इज्जतनगर की कैलाशपुरम कॉलोनी में कमल सक्सेना की घर में वेंटिलेटर से मफलर के सहारे स्टूल से लटका था। शव के पैर स्टूल पर टिके होने से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पहले दर्ज आत्महत्या के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया है।...