आरा, मई 18 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर की जगदीशपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के देवघर मोती टोला से एक महिला को अपने ही पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घर से की। गिरफ्तार महिला स्व. जयप्रकाश सिंह उर्फ सतेंद्र सिंह की पत्नी सीमा देवी है। बता दें कि बीते 13 मई को संपत्ति विवाद में सनकी बेटे ने तलवार से काट अपने ही पिता की नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। खेत पर काम करने गये मृतक देवघर मोतीटोला गांव निवासी 50 वर्षीय किसान जयप्रकाश सिंह उर्फ सत्येंद्र सिंह पर उनके ही पुत्र विष्णु ने पीछे से तलवार से हमला कर दिया था। इसमें उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह अपने घर पहुंच खून लगा टी शर्ट व हाफ पैंट बदल कर दूसरा कपड़ा पहन अपनी मां के साथ घर से भाग निकला था। इस मामले में पुत...