नई दिल्ली, मई 21 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां थाने पर तैनात सिपाही ने पति के खिलाफ मदद मांगने आई विवाहिता को ही बहलाफुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि सुरियावां नगर स्थित एक वार्ड में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली विवाहिता का यौन उत्पीड़न करने का आरोप कांस्टेबल सत्येंद्र गौड़ पर लगा है। मामले में एसपी के आदेश पर जांच कराने के बाद सत्यता मिलने पर सुरियावां थाने में आरोपी कांस्टेबल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि नगर के एक वार्ड निवासी युवती की शादी जौनपुर जिले में 10 साल पहले हुई थी। उसे सात साल की बेटी भी है। इस बीच पति से विवाद के बाद इधर कई वर्षों से वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.