फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 15 -- फर्रुखाबाद। सड़क हादसे में पति की मौत होने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी कुंजावती ने अज्ञात कार व उसके चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि 7 नवंबर की शाम 6:30 बजे उसका पति विपिन कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पुत्री लवी को बैठाकर मोहम्मदाबाद जा रहे थे l जैसे ही वह खिमसेपुर गांव में स्थित मौरंग गिट्टी की दुकान के पास पहुंचे l बेवर की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर पति के बाइक में टक्कर मार दी l जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए l 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा गया l हालत गंभीर होने पर लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया l लोहिया ले जाते समय रास्ते में पति की मौत हो गई l थाना पुलिस मामले की जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.