मेरठ, अगस्त 19 -- पति की मौत के बाद महिला को जेठ-जेठानी ने मासूम बच्चे संग घर से निकाल दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के पति की संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया। महिला ने एसएसपी को व्यथा बताई तो उन्होंने थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। देहली गेट निवासी आरती ने बताया उसकी शादी 29 नवंबर 22 को सदर बाजार निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से दहेज में दिया सामान जेठ-जेठानी के पास है। एक फरवरी 24 को बेटे का जन्म हुआ। फरवरी में पति की मौत हो गई। तेरहवीं के बाद 24 फरवरी को वह मायके गई। मार्च में वापस ससुराल पहुंची। आरोप है कि जेठ-जेठानी ने उस पर आरोप लगाए और घर से निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। 31 मार्च को उसे बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पति की सब्जी मंडी बाजार स्थित दुकान पर भी कब्जा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.