पूर्णिया, फरवरी 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।थाना कांड संख्या 2/26 में दर्ज मामले में पुलिस ने जहांगीरपुर निवासी डोमनी देवी उर्फ रीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान महिला द्वारा मारपीट में उसके पति उपेंद्र हरिजन के सिर पर गंभीर चोट लगी जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने अपनी मां के विरुद्ध जलालगढ़ थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...