कौशाम्बी, जनवरी 15 -- मंझनपुर, संवाददाता महेवाघाट इलाके की एक महिला के पति की आठ साल पहले मौत हो गई। उसके बाद से ही पड़ोस का युवक उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो युवक ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान पीड़िता ने महेवा घाट थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महेवाघाट क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पति का निधन होने के बाद पड़ोसी युवक ने उसको प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी आए दिन घिनौनी हरकत करने के लिए उसके घर आया करता था। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने इलाके के ही एक अस्पताल में ले ...