संभल, फरवरी 14 -- थाना कैलादेवी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ कथित मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव करछली निवासी सुलेराम पुत्र रामभरोसे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में अपनी बेटी की शादी गांव करेला की मड़ैया निवासी नन्हे के साथ की थी। 18 अक्टूबर 2024 को सड़क दुर्घटना में दामाद की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगे। पीड़ित पिता ने बताया कि 15 फरवरी 2025 को आरोपियों ने उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। साथ ही परिवार की संपत्ति दोनों बेटों के नाम कर दी, जिससे महिला के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.