गाजीपुर, जनवरी 9 -- जमानियां । स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के टोकवा गांव में गुरुवार को पति का अर्थी उठने के बाद वियोग में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि टोकवा गांव निवासी 80 वर्षीय बेचू बिंद कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की सुबह अचानक उनकी सांसें थम गई। घर में माहौल गमगीन हो गया और मृतक की 75 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी बिलखने लगी। परिजन और गांव के लोग उनकी बेचू बिंद के अर्थी को लेकर अभी गांव से बाहर महज एक दो किलोमीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि पति के जाने के वियोग में उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने यह कहते हुए, कि ''हमके छोड़ के त चल गईल, लेकिन हम तोहार पीछा ना छोड़ब'', अपना दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही बेचू बिंद की अर्थी को वहीं रोक दिया गया और घर से उनकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.