बगहा, जनवरी 15 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव की महिला ने बेटे की मौत के बाद पतोहू पर घर से आभूषण लेकर उसके दामाद के साथ भाग जाने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना 31 दिसंबर की है। एफआईआर में महिला ने बताया है कि उसके इकलौते बेटे की शादी 3 साल पहले हुई थी। इसी बीच उसके बेटे की मौत हो गई। उसके बाद उसकी बहू अपने बच्चे, अपना और अपने ननद का गहना लेकर बीते 31 दिसंबर को घर से फरार हो गई। महिला आरोप है कि उसकी बहू अपने ननदोई के साथ फरार हो गई है। उसका ननदोई मोतिहारी का रहने वाला है। महिला ने बताया है कि छानबीन में उसे जानकारी मिली कि उसकी बहू भागने के दौरान सभी आभूषण आसपास के कुछ लोगों यहां रख कर गई है। जब वह अपने आभूषण मांगने गई तो उसके साथ आसपास के लोगों ने मारपीट की। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया क...