बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना के बड़ी सांख गांव में शनिवार की शाम बीए की छात्रा 21 वर्षीया खुशबू कुमारी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव पंखे से झूलता हुआ मिला। वह अर्जुन साह की पुत्री थी। जबकि ससुराल समस्तीपुर जिले के कर्रख गांव था। उसकी शादी चार माह पहले सुजीत कुमार के साथ हुई थी। आत्महत्या की खबर मिलते ही एक साथ मायका व ससुराल के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस सांख गांव पहुंच शव को कब्जे में लिया। सदर अस्पताल में रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायका वाले परिजनों को सौंप दिया। खुदकुशी की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष से भी लोग सदर अस्तपाल पहुंचे। मृतका के दोनों पक्षों के परिजनों ने रोते बिलखते हुए बताया कि खुखबु की शादी धूमधाम से चार माह पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.